पुलिस सेक्टर अधिकारी तथा सेक्टर अधिकारियों को निष्पक्ष शान्तिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

कानपुर नगर, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  विशाख जी० की अध्यक्षता में एच0बी0टी0यू0  परिसर के शताब्दी भवन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में पुलिस सेक्टर अधिकारी तथा सेक्टर अधिकारियों को निष्पक्ष शान्तिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान क्रिटिकल वल्नरेबल बूथों का निरीक्षण करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रारूप पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए समस्त सेक्टर अधिकारी अपने-अपने भ्रमण के दौरान अपने आवंटित सेक्टर के अंतर्गत प्रत्येक बूथ का भ्रमण कर वल्नरेबिलिटी के संबध में आकलन किया जाना सुनिश्चित करें।
समस्त सेक्टर पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पूर्व चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित जानकारी एवं वोटरों को निष्पक्ष चुनाव में प्रतिभाग करने से प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के संबंध में थानों से आपराधिक प्रवत्ति के लोगों का चिन्हाकन समस्त सेक्टर पुलिस अधिकारियों द्वारा किया जाए एवं निर्धारित प्रारूप  बीएम-1 की रिपोर्ट  अपने अपने  संबंधित थानों से एकत्र कर अपने संबंधित प्रभारी पुलिस अधिकारी को 2 दिनों में के अंदर उपलब्ध कराए। समस्त सेक्टर अधिकारी भ्रमण के दौरान मतदान केंद्रों पर ए0एम0एफ़0 मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता जैसे- सेन्टर तक पहुंच मार्ग, बूथों पर दिव्यांग मतदाताओ के लिए रैम्प, शौचालय, पेयजल, बिजली आदि अन्य व्यवस्थाओं का सर्वे करते हुए अपने भ्रमण की रिपोर्ट अपने संबंधित ए0आर0ओ0 को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(वि0रा0) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ० राजेश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×