आठ वार्डो की दो लाख आबादी को जल्द मिलेगी राहत

कानपुर नगर, कैंट क्षेत्र के आठ वार्डो की दो लाख आबादी को जल संकट से अब नही जूझना पडेगा क्योंकि  बैंट बोर्ड कमेटी द्वारा खराब पडे तथा कम जलस्तर वाले हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप को ठीक कराने के लिए कमर कस ली गयी है और इसके लिए ऐसे हैंडपम्प तथा सबमर्सिबलों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।
बतादे कि छावनी क्षेत्र के वार्डो में रहने वाले लोगों को जल संकट का सामना न करने पडे इसके लिए क्षेत्र में खराब पडे हैंडपंपो तथा सबमर्सिबल को ठीक कराने के लिए उन्हे चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। इस काम के लिए 17 लाख रूपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस बजट से आठ वार्डो में कार्य किया जायेगा। बताया जाता है कि जिन वाडों में काम किया जाना है उनमें वार्ड एक में गोलाघट, वार्ड दो में लालकुर्ती, वार्ड तीन में शांति नगर व खपरा मुहाल, वार्ड चार और पांच में फेथफुलगंज, वार्ड छह में मीरपुर, वार्ड सात में हैरिसगंज तथा वार्ड आठ में मालरोड का क्षेत्र शामिल है। इन क्षेत्रों में कई हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप खराब होने के कारण लोगों को परेशान का सामना करना पड रहा है और लोगों को टैंकरो का सहारा लेना पडता है। कुछ समय पूर्व कैंट बोर्ड में बैठक में मरम्मत के कार्य के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी थी तथा अब जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम
Advertisement ×