जुर्माने की सजा काट रहे 02 बन्दी जेल से रिहा

कानपुर। जिला कारागार, कानपुर में निरूद्ध ऐसे 02 सिद्धदोष बंदी जिनकी मूल सजा अवधि पूरी हो चुकी है तथा वर्तमान में केवल जुर्माना की धनराशि अदा न कर पाने के कारण कारागार में निरूद्ध थे, उनके अर्थदण्ड की धनराशि समाजसेवी संस्था ‘‘श्री सनातन धर्म हनुमान मन्दिर सभा, कानपुर नगर’’ के सहयोग से जमा कराकर कारागार से रिहा किया गया।
रिहा होने वाले सिद्धदोष बंदीगण  संजीव उर्फ मिन्चू पुत्र स्व0 राजकुमार दीक्षित, निवासी-105/08 प्रेमनगर, थाना-चमनगंज, जनपद-कानपुर नगर को 02 वर्ष का कारावास एवं अर्थदण्ड रू0-2000/- उत्कर्ष कश्यप् उर्फ पण्डित पुत्र संतोष कुमार कश्यप, निवासी-टूटी रेलवे लाइन, गीता पार्क, थाना-बजरिया, जनपद-कानपुर नगर को को 02 वर्ष का कारावास एवं अर्थदण्ड रू0-2000/-अपनी मूल सजा पूरी कर चुके थे तथा अर्थदण्ड के व्यतिक्रम की सजा काट रहे थे।
समाजसेवी संस्था श्री सनातन धर्म हनुमान मन्दिर सभा, कानपुर नगर के प्रधान पुजारी राजेश भल्ला एवं जेलर मनीश कुमार, व अनिल कुमार पाण्डेय, डिप्टी जेलर प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×