राजकीय इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को दी गई व्यक्तिगत सुरक्षा की जानकारी

कानपुर। राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत व्यक्तिगत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या मंगलम गुप्ता एवं डॉ. दीप्ति वर्मा के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1090 और 181 के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति स्कूल आते-जाते समय परेशान करता है या किसी भी प्रकार की बाधा पहुँचाता है तो तत्काल इन नंबरों पर शिकायत की जा सकती है।
छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे जैसे प्रशिक्षण अपनाने की प्रेरणा दी गई। साथ ही सुझाव दिया गया कि रोज़मर्रा की पढ़ाई के साथ अपने बैग में सुरक्षा के छोटे साधन, जैसे सेफ्टी पिन आदि भी रखा जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में भी बताया गया। कहा गया कि जिन बच्चों के माता-पिता में से किसी एक का देहांत हो गया हो, वे इस योजना के तहत आवेदन कर शिक्षा जारी रख सकते हैं। इसके अलावा बाल विवाह, बाल श्रम और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर भी छात्राओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से जिला मिशन समन्वयक मोनिका यादव, जेंडर स्पेशलिस्ट शैल शुक्ला, रागिनी श्रीवास्तव सहित विद्यालय की छात्राएं, अध्यापिकाएं और पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | वंदे मारत के दो टुकड़े किए, ये देश का ही नहीं शहीदों का भी अपमान...राष्‍ट्रगीत के सिर्फ दो छंद गाने के फैसले पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×