UP: महिला से विवाद के बाद अधिवक्ता ने कुत्ते को गोली मारी, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी शहर में कुत्ते को घुमाने के विवाद में एक अधिवक्ता ने महिला पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गई, लेकिन गोली लगने से कुत्ते की मौत हो गयी।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में सोमवार को मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला विजयनगर निवासी कल्पना चतुर्वेदी ने शिकायत में कहा कि रविवार रात जब वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए ले जा रही थीं तभी अपने घर के बाहर खड़े अरविंद वर्मा ने अपशब्द कहते हुए कुत्ते को घुमाने से मना किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने लाइसेंसी हथियार से कल्पना पर गोली चला दी, लेकिन गोली कुत्ते को जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद वह डर कर वहां से भाग गईं और पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×