‘UP में 50 सीटें जीतेगी सपा’, Shivpal Yadav का आरोप, जब भी चुनाव आता है भाजपा दंगे कराती है

मणिपुर और हरियाणा के नूंह में जारी हिंसा को लेकर देश की राजनीति में जबरदस्त तरीके से वार-पलटवार का दौर देखने को मिल रहा है। विपक्षी दल जबरदस्त तरीके से भाजपा और केंद्र की सरकार पर हमलावर है। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा है और गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने बयान में शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा है कि जब भी चुनाव आते हैं, भाजपा कोई ना कोई षड्यंत्र कर दंगे कराती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने भाजपा पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगा दिया। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ी बात कही है।

शिवपाल यादव ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश में (कुल 80 सीट में से) कम से कम 50 सीट जीतेगी। सपा ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन कर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और केवल पांच सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि बसपा ने 10 सीट पर जीत हासिल की थी। NDA में शामिल होने को लेकर शिवपाल ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब राजभर पर से उनके समुदाय का ही भरोसा खत्म हो गया है। सपा नेता ने कहा, ‘वह (राजभर) किसी को भी कुछ भी बोल देते हैं। आप सबने सुना ही है कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में उन्होंने क्या बोला था।

राम मंदिर के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि पहले मंदिर निर्माण पूरा हो जाए तो फिर वह जरूर दर्शन करेंगे। शिवपाल ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के लोग अदालत, संविधान, लोकतंत्र को नही मानते,न्यायालय के फैसले का इंतजार कर नहीं सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ज्ञानवापी पर दिया गया बयान पूरी तरह से न्यायालय की अवमानना है। शिवपाल ने उनके आजमगढ़ से लोकसभा का आगामी चुनाव लड़ने को लेकर पूछे जाने पर कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का जो भी फैसला होगा , वह उन्हें स्वीकार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों ........... Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी ..... रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×