बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो शिव मंदिरों में हुई तोड़फोड़

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्म नगर वार्ड में बने दो शिव मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना हुई। मंदिर की शिवलिंग और नंदी की मूर्तियां सड़क पर टूटी पड़ी मिली। शिवलिंग और नंदी की टूटी हुई मूर्तियां देख लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार मंदिर में तोड़फोड़ के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार दोनो मंदिर लगभग चालीस साल अधिक पुराने है। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुट गई। फिलहाल बिठूर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया जा रहा है।
सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर, दिलीप कुमार सिंह ने कहा थाना बिठूर क्षेत्र के मंदिर में मूर्ति खंडित किए जाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के संबंध में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CJP प्रोटेस्ट के बीच NTA के अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, पेपर लीक को लेकर परीक्षा संचालन से जुड़े 47 अफसर बर्खास्त | विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश, राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर होगी कड़ी सजा | मोदी सरकार के आश्वासन पर भरोसा? केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM बोले- सेहत का रखें ध्यान | व्यवस्था में होगा सुधार, पद छोड़ना नहीं है समाधान, सरकारी सूत्रों के हवाले से बड़ा दावा- पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है
Advertisement ×