गाँव के ब्याह…. जब घर घर से आ जाती थी चारपाई

पहले गाँव में न टेंट हाऊस थे और न कैटरिंग…
थी तो बस सामाजिकता ।
गांव में जब कोई शादी ब्याह होते तो घर घर से चारपाई आ जाती थी,
हर घर से थरिया, लोटा, कलछुल, गिलास, परात, कराही इकट्ठा हो जाता था और गाँव की ही महिलाएं एकत्र हो कर खाना बना देती थीं ।
औरते ही मिलकर दुल्हन को तैयार कर देती थीं और हर रस्म का गीत गारी वगैरह भी खुद ही गा डालती थी।
तब DJ अनिल-DJ सुनील जैसी चीज नही होती थी और न ही कोई आरकेस्ट्रा वाले फूहड़ गाने ।
गांव के सभी चौधरी टाइप के लोग पूरे दिन काम करने के लिए इकट्ठे रहते थे।
हंसी ठिठोली चलती रहती और समारोह का कामकाज भी ।
शादी ब्याह में गांव के लोग बारातियों के खाने से पहले खाना नहीं खाते थे क्योंकि यह घरातियों की इज्ज़त का सवाल होता था ।
गांव की महिलाएं गीत गाती जाती और अपना काम करती रहती ।
सच कहूं तो उस समय गांव मे सामाजिकता के साथ समरसता होती थी।
खाना परसने के लिए गाँव के लौंडों का गैंग ontime इज्जत सम्हाल लेते थे।
कोई बड़े घर की शादी होती तो टेप बजा देते जिसमे एक कॉमन गाना बजता था-मैं सेहरा बांधके आऊंगा मेरा वादा है और दूल्हे राजा भी उस दिन खुद को किसी युवराज से कम न समझते।
दूल्हे के आसपास नाऊ हमेशा रहता, समय-समय पर बार झारते रहता था कंघी से और समय-समय पर काजल-पाउडर भी पोत देता था ताकि दूल्हा सुंदर लगे।
फिर दुवरा का चार होता फिर शुरू होती पण्डित जी की महाभारत जो रातभर चलती…
पंगत में खाना होता था ना कोई wastage ना बर्बादी….
लोग पूछ पूछ कर खाना परोसते थे कोई कोई तो शर्म के मारे कम ही लेता था….
अब तो सब कुछ artificial है.. ना कोई स्वागत ना आवभगत बस जाओ पैसे दो और अपने आप लेकर खा कर आ जाओ…..
कोई पूछता नहीं की आपने खाया की नहीं…..
दुल्हन का 50 किलो का makeup और आजकल दूल्हे भी पार्लर जाते हैं…. मतलब सब कुछ दिखावटी….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×