सम्पन्न हुए लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान


#  6794 मतदाताओं ने तय किया 62 दावेदारों के भाग्य का फैसला

कानपुर नगर, डीएवी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को लॉयर्स एसोसिएशन की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनने के लिए अधिवक्ता वोटरो द्वारा मतदान किया गया। मंगलवार की सुबह नौ बजे से अधिवक्ता अपने मतो का प्रयोग करने के लिए डीएवी डिग्री कॉलेज पहुंचने लगे। जहां मतदान के लिए 14 बूथ बनाए गए  तो वहीं बूथ नम्बर एक पर वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए मतदान करने की व्यवस्था की गयी थी। डीएवी कॉलेज तिराहे से लेकर कचहरी और आस-पास की सडकों पर अधिवक्ताओं की खासी भीड लगी रही।
मंगलवार को लॉयर्स एसोसिएशन की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए अधिवक्ताओं द्वारा वोट किए गऐ। मतदान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 50 एआओ, दो कंट्रोल रूम, 64 सीसीटीवी कैरे, दो ड्रोन तिा 16 पीजीटी कैमरों की व्यवस्था के बीच मतदान सम्पन्न कराये गये। बुधवार की सुबह 11 बजे से अध्यक्ष व महामंत्री पदों की गितनी शुरू होगी। मतदान के कारण प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया था। ग्रीन पार्क चौराहे से डीएवी तिराहे की ओर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था तो वहीं एमजी कॉलेज चौराहा से मधुबन तिराहा, चेतना चौराहा से वाहने के आवागमन पर रोक लगाई गयी थी। फूलबाग की ओर से काई भी वाहन मेघदूत तिहारा, वीआईपीरो, सरसैया घाट की ओर नही जाने दिया गया तो वहीं मूलगंज से बडा चौराहा की ओर आने वाले वाहन कोतवाली चौराहे से बाएं मुडकर सदभावना चौकी, परेड चौराहा होते हुए गुजारे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×