भीषण आग की गर्मी मे जल समस्या, चढ़ते पारा के बाद भी रेलबाजार वासियों को झेलना पड़ रहा जलसंकट

कानपुर। रेल बाजार क्षेत्र के गार्डेन नं0 6 मे पिछले कई वर्षो से पानी की टंकी खराब पड़ी हुई है जिसके कारण क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगो का कहना है वह बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। मजबूरीवश दूर-दूर से पानी लाकर अपना काम चलाते हैं। लोगों का यह भी आरो है कि पानी की टंकी खराब होने के कारण कुछ लोग कब्जा जमाने की फिराक में हैं। लोगों का यह भी कहना रहा कि जनप्रतिनिधि चाहे कांगे्रस का हो या भाजपा का। काम करने का तरीका सबका एक ही होता है। क्योंकि जनता की समस्या तो चुनाव के पूर्व ही दिखाई देती हैं। जीतने के बाद सब अपना ही भला करते हैं।कहना रहा कि कैंट बोर्ड द्वारा पानी की टंकी में लगी हुई खराब ट्यूबवेल को कैन्ट बोर्ड द्वारा ठीक करने की आदेश दे दिये गये हैं। इसके बाद भी खराब ट्यूबवेल को बनवाया नहीं जा रहा है।  बहरहाल मामला चाहे जो हो, पेयजल संकट से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को निजात दिलाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। जबकि चढ़ते पारे के बीच भीषण गर्मी में पानी ही जीवन है, वह भी लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे यह साफ हो जाता है कि चाहे जनप्रनितिधि हों या अधिकारी, किसी को भी जनता की कोई चिन्ता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×