जब रामलीला के ‘रावण’ की तीर से फूट गयी आँख…. ‘राम’ पर दर्ज करवाया SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में ‘रावण’ ने ‘राम’ पर SC-ST का मुकदमा लिखवाया है। ये चौंकाने वाला मामला रामलीला के मंच पर हुए राम-रावण युद्ध जुड़ा है। श्रीराम के किरदार से चला तीर रावण बने कलाकार की आंख में जा धंसा और उसकी जिंदगी हमेशा के लिए अंधेरे में चली गई। रामलीला मंचन के दौरान हुई इस दुखद घटना ने अब कानूनी रूप ले लिया है।

ये पूरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव का है, जहां 13 नवंबर 2025 की देर रात रामलीला में राम-रावण युद्ध चल रहा था। इस दौरान राम का किरदार निभा रहे नैतिक पांडेय द्वारा रावण के मुकुट को गिराने के लिए तीर चलाया गया, लेकिन वो निशाने से चूक गया और सीधे रावण का किरदार निभा रहे सुनील कुमार की आंख में जा लगा।

इस हादसे के बाद सुनील कुमार तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में वाराणसी रेफर किया गया, जहां उनका इलाज अभी भी जारी है। सुनील कुमार की एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई। आरोप है कि घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने इलाज के खर्च और सहयोग की मांग की, लेकिन आयोजक रामसनेही सिंह और कलाकार नैतिक पांडेय ने जिम्मेदारी से इनकार कर दिया। सुनील कुमार के अनुसार, इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

सुनील कुमार अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से हैं। उनके भाई शिवम लाल और खुद सुनील ने शाहगंज पुलिस में तहरीर दी, जिसमें हादसे को जानबूझकर साजिश बताया गया। पुलिस ने 28 जनवरी 2026 को नैतिक पांडेय और रामसनेही सिंह के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीओ घोरावल राहुल पांडेय के अनुसार, यह एक दुर्घटना लगती है, जहां तीर मुकुट गिराने के लिए चलाया गया था, लेकिन निशाना चूक गया। शुरुआत में कमेटी ने इलाज में कुछ सहयोग किया था, लेकिन पीड़ित संतुष्ट नहीं हुए, जिसके बाद केस दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×