घर में जब चुपके से आया शेर… छत के रास्ते ‘चौका’ में पहुंचा, हलक में अटक गई थी सांसें

सोचिये आप अपने घर में बीबी बच्चों के साथ हों और अचानक घर में शेर आ जाए. सोचिए उस वक्त क्या हालत होगी आपकी इसका सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है क्योंकि हाल ही में जंगल का राजा शेर एक घर में आराम से दाखिल हुआ और करीब दो घंटे वहां रहा. उस वक्त वहां मौजूद लोगों की हालात खराब हो गई थी. वो सभी दो घंटे तक दहशत में इधर उधर दौड़ते रहे. ये घटना गुजरात की है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

गुजराज के अमरेली जिले के उस घर में लोग डर के मारे थर-थर कांपने लगे जब उन्होंने देखा कि उनके किचन से लगी दीवार में एक शेर पूरी ठसक से बैठा है और उन्हें घूर रहा है. शेर करीब दो घंटे तक किचन में बैठा रहा और घर के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे. आखिर में आस पड़ोस और गांव वालों ने परिवार की मदद की और लाइट और आवाज का इस्तेमाल कर जैसे तैसे शेर को भगाया, तब जाकर उस घर में मौजूद लोगों की जान में जान आई.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात के अमरेली में मुलुभाई रामभाई लखनोत्रा ​​का परिवार अपने घर में सो रहा था, तभी छत के रास्ते शेर घुस आया. अचानक आए मेहमान की वजह से हड़कंप मच गया. पूरा परिवार घर से बाहर भागा और मदद के लिए आवाज लगाकर गांव वालों को घर में मौजूद शेर के बारे में बताया.

वायरल हुए एक वीडियो में शेर दीवार के ऊपर बैठा है और किचन में बार-बार झांक रहा है. वह इधर-उधर देखता है और एक गांव वाला उसके चेहरे पर टॉर्च की रोशनी डालता है. एक पल के लिए वह कैमरे में देखता है, अंधेरे में उसकी आंखें चमक रही होती हैं. पूरे दो घंटे तक शेर वहीं बैठा रहता है.  आखिरकार लोगों की भीड़ बढ़ने और कई तरीके आजमाकर शेर को वहां से दूर भगा दिया गया. शुक्र है कि यहां भी शेर बिना किसी को कोई नुकसान पहुंचाए चुपचाप आराम से चला गया. तब घर वालों की जान में जान आई. वरना दो घंटों तक सभी की सांसे हलक में अटकी हुई थीं.

ये पहला मौका नहीं था जब ‘जंगल का राजा’ रिहायशी इलाके में दिखा हो. अभी फरवरी में भावनगर-सोमनाथ हाईवे पर ट्रैफिक  कुछ समय के लिए रुक गया था, जब एक एशियाई शेर सड़क पर टहलता हुआ दिखाई दिया था. उस समय कम से कम 15 मिनट तक रोड के दोनों ओर गाड़ियां रुक गई थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×