यूपी उपचुनाव में पोस्टर ‘वार’ से किसकी नैया पार? बटेंगे तो कटेंगे के बाद ‘अली-बजरंगबली’ की गूंज

यूपी उपचुनावों को लेकर सियासी घमासान मचा है. सपा और बीजेपी के बीच पोस्टर वार जारी है. रोज कहीं न कहीं कोई नया पोस्टर रिलीज कर रहा है. चुनावी जंग में पोस्टर से जुड़ी नई खबर ये है कि समाजवादी पार्टी की ओर से फिर एक नया पोस्टर लगाया गया है. ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के विरोध में एसपी ने पोस्टर लगया है. सपा के पोस्टर में लिखा है कि- ‘अली भी हैं, बजरंगबली भी हैं. इस भूमिका में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर फिर नया पोस्टर लगा है. ये पोस्टर सपा कार्यकर्ता अभिषेक बाजपेई ने लगवाया है. इस बार के पोस्टर में ये बात लिखी है – PDA की होगी जीत.. एकता की होगी जी. अली भी है बजरंगबली भी हैं. संग पीडीए के एकता की टोली भी है, जिसे देख विरोधियों में मच गई खलबली भी है.’

सपा और बीजेपी के बीच चल रहे पोस्टर वार के बीच में अब बहुजन समाज पार्टी की भी एंट्री हो चुकी है. लखनऊ के बसपा कार्यालय के बाहर नया पोस्टर लगाया गया. जिसमें लिखा है बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे व सुरक्षित भी रहेंगे. पोस्ट में मायावती के साथ आकाश आनंद की भी तस्वीर लगाई गई है. ऐसे में यह स्पष्ट है कि इस बार यूपी विधानसभा उपचुनाव में आकाश आनंद सक्रिय भूमिका में नजर आएंगे.

लेकिन यहां पर सोचने वाली बात यह भी है कि बहुजन समाज पार्टी लगातार अपनी राजनीति का ट्रेंड चेंज कर रही है. बसपा जो कभी पहले उप चुनाव नहीं लड़ती थी इस बार यूपी में उपचुनाव लड़ती नजर आएगी. वहीं बसपा कार्यालय के बाहर कभी पोस्टर नजर नहीं आता था अब वह भी लगने शुरू हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×