हर घर तिरंगा अभियान के तहत तस्वीर अपलोड कर जीते पुरस्कार

  • 16 अगस्त तक करें आवेदन
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर नगर देशभक्ति की रौशनी से जगमगाएगा। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और इमारतों को तिरंगा लाइटों और देशभक्ति से जुड़े सजावटी तत्वों से सुसज्जित करें। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस अनूठी पहल का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना और पूरे शहर को तिरंगे की आभा से आलोकित करना है।
प्रतिभागियों को अपनी सजावट की साफ-सुथरी तस्वीर या वीडियो लेकर अभियान की वेबसाइट www.harghartirangakanpur.com पर अपलोड करनी होगी। आवेदन के साथ नाम, मोबाइल नंबर, पता, कोई सरकारी पहचान पत्र/कर्मचारी आईडी और फोटो या वीडियो अपलोड करना अनिवार्य है।
एडीएम सिटी ने बताया कि सबसे सुंदर तीन सजावटों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2025 है। उन्होंने कहा कि यह केवल सजावट का नहीं, बल्कि अपने देश के प्रति प्रेम और गर्व को जगमगाती रौशनी में बदलने का अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×