योगी आदित्यनाथ ने कहा : ‘महिला के श्राप से शापित है सपा-कांग्रेस, मौलवियों के सामने रगड़ी नाक

महिला आरक्षण के मुद्दे पर आज यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया। उन्होंने सत्र को आधी आबादी यानी महिलाओं को समर्पित किया। मुद्दे पर बोलते हुए वह समाजवादी पार्टी पर भी बुरी तरह भड़के। उन्होंने सपा की मानसिकता को महिला विरोधी करार दिया।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा, ‘याद रखना कि आप सभी लोग महिलाओं के श्राप से शापित हैं। मैं इसलिए कह रहा हूं कि आप कांग्रेस की दुर्गति देख रहे हैं। 40 साल हो गए हैं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस की दिशा से लगातार बंजर होता जा रहा है। कमोबेश आपने कांग्रेस का अनुसरण करना शुरू कर दिया है तो आपको भी उसी बंजर दिशा में जाना ही जाना है, यह तय है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस के पतन का कारण क्या था। एक मुस्लिम महिला के साथ हुए अत्याचार पर मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ने की प्रवृति है। शाहबानो के मामले में सभी ने देखा, जो मुस्लिम महिला के साथ अन्याय किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने किस तरह की टिप्पणियां की थी। अगर कांग्रेस यह पाप नहीं करती, मौलवियों के दबाव में नहीं आती, भारत के कानून का सम्मान करके शाहबानो को न्याय दिलाया होता तो यह दुर्गति नहीं होती।’

उन्होंने आगे कहा कि ‘आप उन दुर्दांत माफियाओं के सामने नाक रगड़ते थे। समाजवादी पार्टी की ही विधायक पूजा पाल उसका सबसे बड़ा उदाहरण है। एक गुंडे और माफिया के सामने समाजवादी पार्टी किस तरह से नतमस्तक होती थी, जब राजू पाल की हत्या हुई। आप पूजा पाल के आंसूओं को भी नहीं पोंछ पाए थे। आपकी कोई सहानुभूति नहीं थी। आप जाति के नाम पर समाज को बांटते हैं। आपकी सहानुभूति वास्तव में महिलाओं के प्रति नहीं है, पिछड़ों और दलितों के प्रति भी नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×