आखिर किस कमी से नहीं बनती पनीर की सब्जी में गाढ़ी ग्रेवी? अपनाएं ये नया तरीका

जब भी आप किसी अच्छे होटल या रेस्टोरेंट में जाते हैं तो खाने के लिए ज्यादातर पनीर की कोई खास रेसिपी ही ऑर्डर करते होंगे. इसमें से शाही पनीर, मटर पनीर, पनीर लबाबदार, पनीर दो प्याजा, कड़ाई पनीर आदि ऑर्डर करते हैं. खाते समय आप ये जरूर सोचते होंगे कि बाहर की पनीर की सब्जी का ग्रेवी इतनी गाढ़ी कैसे बनती है? वहीं जब कोई घर पर ऐसी ही पनीर की सब्जी बनाना चाहता है, तो वो स्वाद और ग्रेवी बनकर नहीं तैयार हो पाती है. ऐसे में घर की महिलाएं परेशान भी हो जाती हैं.

पनीर ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री-

प्याज 3, टमाटर प्यूरी– 1 कप, लहसुन कटा हुआ 1 चम्मच, दही 1 कप, काजू 1/4 कप, अदरक कई हुई 1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, धनिया पाउडर 1 चम्मच, अमचूर आधा चम्मच, चाट मसाला 1 चम्मच, तेजपत्ता 1, काली मिर्च आधा चम्मच, बड़ी इलायची 1, लौंग 4, छोटी इलायची 1, दालचीनी 1 टुकड़ा, मक्खन 1 चम्मच, तेल, नमक

पनीर ग्रेवी बनाने का नया तराकी- 
अगर आप पनीर की ग्रेवी सही तरीके से बनाते हैं, तो सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा. टेस्टी ग्रेवी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही में तेल डालें. तेल गर्म हो जाए तो उसमें ऊपर बताई गई सभी सामग्री को साबुत डालें. इन सभी को हल्का भुनने के बाद गैस बंद कर दें और कड़ाही को उतार लें. अब इन ठंडा करके इन सभी को मिक्सी में पीस लें. इसके बाद कड़ाही में टमाटर प्यूरी डालें और पकाएं. फिर इसमें पिसा हुआ मसाला भी मिला दें और धीमी आंच पर पकने दें. जब ग्रेवी अच्छी तरह से पक जाए और यह तेल छोड़ दे, तो समझ लें कि अब सब्जी के लिए तैयार है. अब इसमें फ्राइड पनीर डालकर सब्जी तैयार कर लें. इस तरह पनीर की सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी बनकर तैयार होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×