इन राज्यों में भारी बारिश से संभलकर! टूट सकता है कहर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने करीब 25 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसमें कुछ राज्य ऐसे हैं जहां भयानक बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं कुछ ऐसे राज्य हैं जहां पर मध्यम से हल्की बारिश होने की आशंका जताई है. जिन राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें दिल्ली (Delhi rain), यूपी (rain alert), उत्तराखंड (rain alert), पंजाब (Punjab), हिमाचल प्रदेश rain alert), बिहार, झारखंड, गुजरात, राजस्थान, गोवा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना शामिल है.

इन राज्यों में संभलकर! मौसम विभाग का अलर्ट

दो जुलाई से दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का नया दौर शुरू हो गया है. बिहार में दो जुलाई से तीन जुलाई तक तेज बारिश का अलर्ट है. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल में आज दो जुलाई, झारखंड में तीन जुलाई और ओडिशा में तीन से पांच जुलाई के बीच तेज बारिश होगी. इसके अलावा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों भारी से बहुत भारी बारिश होगी.

आईएमडी ने भारी बारिश के कारण आज गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही उत्तराखंड, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य भारत के राज्यों की बात करें तो यहां भी अगले चार दिन तक लगातार बारिश जारी रहेगी. मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 2 जुलाई, छत्तीसगढ़ में चार और पांच जुलाई, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में पांच जुलाई को भारी बरसात होगी. इसके अलावा कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में अगले 4 दिन तक तेज बारिश जारी रहने की चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 2 जुलाई को दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 1 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. बीते 24 घंटे में दिल्ली में 27 मिमी बारिश दर्ज हुई है.

गौरतलब है कि जून में हुई भीषण बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था. कई राज्यों की सड़कों पर समंदर जैसा मंजर दिखा था. कुदरत के कहर और आसमानी आफत की वजह से जलभराव और ट्रैफिक जाम समेत कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी... UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान  | अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप; विधायकी खत्म करने के लिए भी स्पीकर को लिखा पत्र |      हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब ............ SEM Court में पेश हुईं AISA अध्यक्ष Neha Bora, दिल्ली पुलिस को मिले कागजात देने के निर्देश | अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath ........... Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
Advertisement ×