उज्जैन के बाद छिंदवाड़ा में बच्ची से हैवानियत, दरिंदे ने गला दबाया, तोड़ दिया मासूम का जबड़ा

मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा में बच्चों-महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. उज्जैन के बाद अब छिंदवाड़ा के चौरई में भी हैवानियत की एक घटना सामने आई है. दरिंदे ने सुनसान जगह पर 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश की. लेकिन किसी के वहां आ जाने के कारण उसे बच्ची को छोड़कर भागना पड़ा. बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया था इसलिए उसने बच्ची का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की और उसका जबड़ा भी तोड़ दिया.

7 साल की बच्ची गणेश विसर्जन के लिए पास की नदी में गई हुई थी. प्यास लगने के कारण वह हैंडपंप के पास चली गई. जहां सुनसान जगह पाकर आरोपी ने उसे दबोच लिया और पास ही मकई के खेत में ले गया. आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतारने का प्रयास किया तभी गांव की ही एक लड़की हैंडपंप पर आ गई. उसने पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुन ली.

हल्ला होने पर आरोपी ने पीड़िता का गला दबाकर मारने का प्रयास किया. विरोध करने पर उस पर वार करना शुरू कर दिए जिससे बच्ची का जबड़ा टूट गया और उसकी आंख एवं मुंह में गंभीर चोटें आई हैं. गला दबाने का प्रयास करने के कारण बालिका के गले में भी सूजन आ गई है, जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है .

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में सूचना देकर बालिका को चोरई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया. जहां से उसे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल द्वारा उसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

इस संबंध में लगातार प्रयास करने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि सिर्फ मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है जिसपर प्रकरण दर्ज कर लिया है, बलात्कार के प्रयास की कोई सूचना नही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×