जानू के पापा को ही बना लिया ‘शोना-बाबू’, बॉयफ्रेंड को पोपट बनाकर हो गई फरार

प्यार अंधा होता है. ये तो हम सभी ने सुना है. वह जात-धर्म कुछ नहीं देखता. कम उम्र की लड़की की अधेड़ से शादी की खबरें भी पढ़ी होंगी. बहू और ससुर की शादी जैसी घटना भी सामने आ चुकी है. लेकिन इस कहानी में तो लड़की ने बॉयफ्रेंड को ऐसा धोखा दिया, जो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा. लड़का उस लड़की के साथ आगे की जिंदगी के सपने सजा रहा था लेकिन लड़की के दिल में कुछ और ही खिचड़ी पक रही थी.

दरअसल इस कहानी में लड़की अपने बॉयफ्रेंड के पिता पर ही फिदा हो गई और फिर दोनों फरार हो गए. जब लड़की के घरवालों ने केस दर्ज कराया तो पुलिस एक्शन में आई और करीब एक साल बाद दोनों को खोज निकाला. यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेशे से राजमिस्त्री कमलेश यूपी के औरैया जिले से ताल्लुक रखते हैं. साल 2022 में वह और उनका बेटा एक अंडर कंस्ट्रक्शन मकान में काम करने कानपुर के चकेरी आए थे. उसका बेटा मजदूरी करता और पिता राजमिस्त्री का काम. उनके बेटे और पड़ोस की एक लड़की के बीच इश्क परवान चढ़ने लगा. लेकिन लड़की का दिल तो कहीं और था. पूछताछ में सामने आया कि बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए लड़की उसके घर भी जाती थी. यहां वह लड़के के पिता के करीब होती चली गई. इसके बाद उन्होंने दुनिया की परवाह न करते हुए भागने की प्लानिंग कर ली और मौका पाकर दोनों एक दिन फरार हो गए.

पुलिस ने बताया, मार्च 2022 में लड़की अचानक लापता हो गई. उसके घरवालों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस पहुंची कमलेश के बेटे के पास और उससे पूछताछ की. मालूम चला कि लड़की उसके पिता के साथ फरार हो गई. पुलिस ने तलाशी शुरू की तो खुलासा हुआ कि कमलेश और लड़की साथ में दिल्ली में रह रहे हैं. वह राजधानी में एक फैक्ट्री में काम करता है. पुलिस ने पता लगाया और दिल्ली पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया. दिलचस्प बात ये है कि लड़की कमलेश के ही साथ रहना चाहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×