जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार, तोड़े सारे रिश्ते-नाते, वजह कर देगी हैरान

प्यार और उसके बाद लव मैरिज कई जगह समाज में आज भी अपराध की तरह देखा जाता है. आज के दौर में लव मैरिज भले ही सामान्य है, लेकिन कई जगह इसे लोग अब तक नहीं स्वीकार सके हैं. लव मैरिज से जुड़ा एक चौंका देने वाला मामला गुजरात के दाहोद से सामने आया है. एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया. आइये आपको विस्तार से बताते हैं इस हैरान कर देने वाले मामले के बारे में.

गुजरात के दाहोद की रहने वाली एक लड़की कई दिनों से अपने दोस्त के साथ प्रेम संबंध में थी. इस बारे में उसके परिवार वालों को बिल्कुल भी भनक नहीं थी. गौर करने वाली बात यह है कि लड़की जिस लड़के के साथ प्रेम संबंध में थी, वह दूसरी जाति से था. वहीं, लड़की ब्राह्मण परिवार से वास्ता रखती थी. लड़की को पता था कि उसके इस रिश्ते को घर वाले कभी स्वीकार नहीं करेंगे.

एक दिन लड़की आम दिनों की तरह घर से बाहर निकली लेकिन घर नहीं लौटी. लड़की के घर न लौटने पर परिवार वाल परेशान होने लगे. देर रात तक लड़की घर नहीं आई. परेशान पिता ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने पिता की शिकायत पर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कर दी. काफी तलाशने के बाद जब लड़की की खोज-खबर लगी तो परिवार वालों को बड़ा झटका लगा.

लड़की ने परिवार वालों को बिना बताए शादी कर ली थी. पुलिस के साथ पिता जब उसके पास पहुंचा तो वह हैरान रह गया. उसने बेटी को रिश्ता तोड़कर साथ चलने के लिए कहा. बेटी ने पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया. पिता की तमाम कोशिशों के बाद भी बेटी जब नहीं मानी तो पिता घर लौट आया. पुलिस भी लड़की पर दबाव नहीं बना सकी क्योंकि वह बालिग थी.

घर लौटने के बाद गुस्साए पिता ने चौंका देने वाला कदम उठाया. पिता ने बेटी से सारे रिश्ते-नाते तोड़ दिए. उसने अपनी जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया और कभी भी बेटी का चेहरा न देखने की कसम खाई. यह मामला गुजरात के दाहोद में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी... UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान  | अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप; विधायकी खत्म करने के लिए भी स्पीकर को लिखा पत्र |      हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब ............ SEM Court में पेश हुईं AISA अध्यक्ष Neha Bora, दिल्ली पुलिस को मिले कागजात देने के निर्देश | अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath ........... Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
Advertisement ×