दलित को पीटा, फिर चटवाई चप्पल, UP सरकार को नोटिस, केंद्रीय आयोग ने कहा- कार्रवाई करें नहीं तो…

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दलित व्यक्ति से चप्पल चटवाने का मामला तूल पकड़ने लगा है. केंद्र सरकार के अधीन आने वाले आयोग ने यूपी पुलिस को नोटिस जारी किया है. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया है.
एनसीएससी को विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी राज्य विद्युत विभाग के एक संविदाकर्मी तेजबली सिंह पटेल ने दलित व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला किया क्योंकि वह बिजली की तारों में आई गड़बड़ी की जांच को लेकर उससे नाराज था.
आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस कथित घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें दलित व्यक्ति लाइनमैन की चप्पल चाटते हुए, कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए और माफी मांगते हुए नजर आ रहा है. वहीं, दूसरे वीडियो में पटेल उसे जमकर पीटाई करते नजर आ रहे हैं. उसे गालियां देते नजर आ रहे हैं.
आयोग ने सोनभद्र के जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से मामले की जांच करने तथा डाक या ईमेल के माध्यम से कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
सांपला ने अधिकारियों को चेताया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट नहीं मिली तो आयोग संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत उसे प्राप्त दीवानी अदालत के अधिकार का इस्तेमाल करेगा और दिल्ली में उन्हें पेशी के लिए बुलाएगा. इस घटना के सिलसिले में पटेल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×