धड़ल्ले से सांप की खेती कर रहे हैं इस गांव के लोग! जानिए किस मजबूरी में शुरू किया काम?

चीन खेती की रेस में कई मुल्कों से आगे निकल गया है. जहां भारत समेत अन्य देशों में हम किसानों को आलू-टमाटर समेत दूसरे फल-सब्जियों की खेती करते देखते हैं. वहीं, कुछ किसानों की आय गाय-भैंस और भेड़-बकरी पर निर्भर है, लेकिन भारत के पड़ोसी देश चीन में लोग सांपों की खेती शुरू कर चुके हैं. ग्राहकों की मांग को देखते हुए, चीन के कई किसान सांपों की खेती करने लगे हैं. चीन के झेजियांग प्रांत का जिसिकियाओ गांव इस अजीबोगरीब खेती को अपना चुका है, जहां दुनिया के बाकी मुल्कों के लोग सांपों को देखते ही भागने लगते हैं, वहीं इस चीनी गांव में सांपों के खेती की शुरू हो चुकी है.

आपको सोचकर लग रहा होगा आखिर चीन के लोग सांपों की खेती क्यों करते हैं? आप बता दें कि चीन की चिकित्सा पद्धति में सांपों के जहर से कई इलाज किए जाते हैं. इनमें कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी शामिल है. इतना ही नहीं बल्कि यहां पैदा हुए सांपों को अमेरिका, रूस, दक्षिण कोरिया और जर्मनी समेत अन्य यूरोपीय मुल्कों में भी भेजा जाता है.सांपों की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर के तौर पर की जाती है लेकिन चीन के जिसिकियाओ गांव में लगभग 30 लाख सांपों को पाला जाता है.

अगला सवाल आपके मन में होगा कि सांपों की खेती चीन में कब से की जा रही है. आपको बात दें कि 1980 के दशक से ही इन इलाकों में सांपों को पालने की परंपरा चल रही है. इसे पालने के लिए भी पुरानी तकनीक का ही इस्तेमाल किया जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां पर करीब 100 से अधिक ऐसे फॉर्म हैं, जहां सांपों को पालने का काम हो रहा है. गांव के करीब 1000 से ज्यादा लोग इसी कारोबार पर निर्भर हैं, वहीं इस काम से लोग लाखों में कमाई कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×