धूप के कारण डल हो गई है स्किन? खोई हुई चमक को वापस ले आएगा ये स्पेशल फेस पैक

गर्मियों में धूप, धूल और पसीना आपके चेहरे की रंगत को फीका कर देते हैं. ऐसे स्किन को टैनिंग से बचाने के लिए खास देखभाल की आवश्यकता होती है. ऐसे में आज हम आपके लिए समर स्पेशल फेस पैक बनाने की विधि लेकर आए हैं. इस फेस पैक को टमाटर, कॉफी और शहद की मदद से तैयार किया जाता है. टमाटर में ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं. इसलिए इससे आपके फेस की टैनिंग को रिमूव करने में मदद करता है. इसके साथ ही कॉफी चेहरे की गंदगी को हटाकर चमक को बढ़ाने में मदद करती है. वहीं शहद में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे आपकी स्किन को डीप नरिश बनी रहती है और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं, तो चलिए जानते हैं समर स्पेशल फेस पैक कैसे बनाएं……

2 टुकड़े टमाटर (1 पीस के)

1/2 चम्मच कॉफी
1 चम्मच शहद

समर स्पेशल फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले टमाटर लें.
फिर आप इसको अच्छे से धोकर 2 भागों में काट लें.
इसके बाद आप टमाटर का कटा हुआ एक भाग अपने हाथ में लें.
फिर आप टमाटर के अंदर के कटे हुए भाग में आधा चम्मच कॉफी और 1 चम्मच शहद डालें.
इसके बाद आप इन तीनों चीजों को एक साथ अपने फेस पर हल्के हाथ से लगाएं.
फिर करीब 5-7 मिनट तक इसे चेहरे पर रगड़ते मसाज करें.
इसके बाद आप इसको फेस पर लगभग 5 मिनट तक लगाकर छोड़ दें.
फिर आप ठंडे पानी की मदद से चेहरे को धोकर साफ कर लें.
इसके बाद आप चेहरे पर कोई क्रीम या लोशन जरूर अप्लाई करें.

यहां दी गई जानका री घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. BPS NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×