नोएडा : प्रेमी संग मिलकर महिला ने पति को किया अधमरा, मामला दर्ज

सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के मोरना गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने कथित प्रेमी संग मिलकर अपने पति के ऊपर जानलेवा हमला किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-24 के थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मोरना गांव निवासी छोटा बाबू रावत ने सोमवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम को ड्यूटी से घर लौटने पर उन्होंने चौड़ा गांव निवासी टिकेंद्र सिंह चौहान को अपने घर पर बैठा देखा।

अपनी पत्नी दुर्गा रावत से जब उन्होंने टिकेंद्र के घर आने के बारे में पूछा तो वह गुस्सा हो गई और उनसे झगड़ने लगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो दुर्गा तथा टिकेंद्र ने घर में मौजूद लोहे की छड़ से उसे मारना पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

पीड़ित के बेहोश होकर गिर जाने पर दोनों उसे मरा हुआ समझकर वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रावत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

पीड़ित की शिकायत पर टिकेंद्र सिंह चौहान तथा दुर्गा रावत के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×