भोजपुरी फिल्म ‘दोस्ती और प्यार’ 30 जून को रिलीज़ होगी 

गोल्डेन सनराइज प्रोडक्शन के बैनर तले रणविजय सिंह द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘दोस्ती और प्यार’ 30 जून को रिलीज होगी। त्रिलोकी चौधरी के कलात्मक निर्देशन व सिनेमेटोग्राफी से सजी इसफ़िल्म के गीत बब्लू सिंह व क्रांति सिंह ने लिखे हैं जिन्हें संगीतबद्ध किया है ओम प्रकाश व चंदन पोद्धार ने। फ़िल्म के लेखक  क्रांति सिंह, एक्शन डायरेक्टर श्रवण कुमार, नृत्य निर्देशक प्रीतम अधिकारी व मनोज वरुण, एडिटर राम यादव व विजय पॉल, आर्ट डायरेक्टर विजय गुप्ता, प्रोडक्शन मैनेजर कपील, डिजाइनर प्रशांत और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।
इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन रुचि फिल्म्स व अर्थ एम्पायर स्टूडियो में हुआ है। पिछले दिनों धनबाद (झारखंड) में आयोजित एक भव्य समारोह में इस फिल्म का पोस्टर व ट्रेलर जारी किया जा चुका है। झारखंड की धरती से जुड़ी इस भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार राजू सिंह अनुरागी, मोंटी बाबा, आनंद मोहन, विनोद मिश्रा, अयाज खान, इश्तियाक अहमद, तनुश्री संजय मिश्रा और अमरजीत आदि हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बात नहीं बनी तो फिर से बमबारी शुरू कर देंगे, ईरान सीजफायर पर G7 से ट्रंप की नई धमकी | संजय राउत ने बागी सांसदों को दी गाली, बवाल होने पर कहा- 'मराठी में चलता है, जिसे जो भाषा समझ आती है...',संजय निरुपम ने किया पलटवार | 'ईरान समझौते के दौरान समुद्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो', PM मोदी ने ट्रंप के सामने उठाया मुद्दा | 2027 में सैफई तक सिमट जाएगा सपा का प्रभाव’, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दावों से चढ़ा सियासी पारा, कहा- 25-26 सांसद टूटने को तैयार
Advertisement ×