भोपाल में युवक के गले में पट्टा बांधने वाले आरोपितों पर लगा NSA, घर पर चला बुलडोजर

भोपाल के एक लड़के के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर उसे भौंकने के लिए मजबूर करने वाले तीन लोगों को सोमवार को कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा के बाद से उनके घरों पर भी बुलडोजर चला। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को कहा कि तीनों आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया उस व्यक्ति की पिटाई और कुत्ते की तरह बर्ताव करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद आई है।

वायरल हुए 50 सेकेंड के वीडियो में लड़कों का एक समूह पीड़ित पर चिल्लाते हुए कह रहा है कि कुत्ता बन ( कुत्ते की तरह काम करो)। बोल साहिल भाई, सॉरी (सॉरी, साहिल)। वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों ने पीड़ित के गले में पट्टा डालकर उसे पकड़े हुए हैं। उन्हीं में से एक लड़के को कहते हुए सुना जा सकता है कि माफ़ी मांगो। कुत्ते की तरह भौंको। भागना नहीं। शख्स के परिवार ने आरोप लगाया है कि साहिल और उसके गिरोह के सदस्यों ने उसे ड्रग्स का सेवन करने, मांस खाने और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पीड़ित को अपने ही घर को लूटने के लिए मजबूर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बात नहीं बनी तो फिर से बमबारी शुरू कर देंगे, ईरान सीजफायर पर G7 से ट्रंप की नई धमकी | संजय राउत ने बागी सांसदों को दी गाली, बवाल होने पर कहा- 'मराठी में चलता है, जिसे जो भाषा समझ आती है...',संजय निरुपम ने किया पलटवार | 'ईरान समझौते के दौरान समुद्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो', PM मोदी ने ट्रंप के सामने उठाया मुद्दा | 2027 में सैफई तक सिमट जाएगा सपा का प्रभाव’, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दावों से चढ़ा सियासी पारा, कहा- 25-26 सांसद टूटने को तैयार
Advertisement ×