राजस्थान की मशहूर सिंगर रानी रंगीली ने दी बॉलीवुड में दस्तक

राजस्थान की लोकप्रिय सिंगर, डांसर और अभिनेत्री रानी रंगीली बॉलीवुड की धरती पर अपना कदम रख चुकी है।कुमार शानू के साथ ‘दीये जले’ एल्बम में गाने का मौका मिलने के बाद रानी रंगीली ने मुम्बई के अंधेरी स्थित ‘द कंट्री क्लब’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया।बातचीत के क्रम में रानी ने अपने बारे में बताया कि वह निम्नवर्गीय परिवार में पैदा हुई। प्रारंभ में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। बेहद कम उम्र में ही उसने गायन के क्षेत्र में कदम रखा और वह कामयाब भी हुई। पिछले दस बारह साल से वह गायन, अभिनय और नृत्य कर रही है। लेकिन अश्लीलता को परे रखकर वह मर्यादा में रहते हुए स्टेज शो करती हैं। देश भर में उनके कार्यक्रम होते रहते हैं। जिसकी वजह से वह आज प्रसिद्ध है और राजस्थान का नाम रौशन कर रही हैं। फ़िलवक्त राजस्थान में रानी की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि राजस्थान की भूमि में कहीं भी गायन शो होता है और वहाँ रानी के आगमन का संदेह होने मात्र से लोगों की भीड़ उमड़ जाती है। रानी रंगीली निर्देशक गोपाल गुर्जर को अपना गुरु और मार्गदर्शक मानती है। गोपाल गुर्जर ने उन्हें एलबम ‘बन्नी म्हारी नाचणी होती’ में काम करने का मौका दिया। रानी ने अभिनेता कुँवर महेंद्र सिंह के साथ कई म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया है। रानी रंगीली की एल्बम ‘नाग लपेटा’ दक्षिण भारत और विदेशों में भी मशहूर है। ‘लीलण सिंगारे’ एल्बम के भजन गीत को लोग आज भी शादियों में सुनते हैं। यह एल्बम बेहद कामयाब रहा और रानी ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। रानी अपने गीत स्वयं लिखती है और गाती है। अपने म्यूजिक वीडियो में अभिनय और नृत्य भी करती है। राजस्थान की लोक कला को भारत के कोने कोने में पहुंचाने का काम रानी कर रही है। राजस्थानी लोक गायिका साँवरी बाई के गायन से वह बेहद प्रभावित हैं। बॉलीवुड की धक धक गर्ल अभिनेत्री अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को वह अपना आदर्श मानती हैं। रानी ने अभिनेता कुँवर महेंद्र सिंह के साथ कई म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया है।

कुमार शानू के साथ ‘दीये जले’ म्यूजिक वीडियो के गाने के रिकॉर्डिंग के बाद से रानी रंगीली इन दिनों काफी उत्साहित नज़र आती है। अब वो बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना चाहती है। हाल ही में अंधेरी (वेस्ट) मुम्बई स्थित इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में झारखंड की धरती से जुड़ी शॉर्ट फिल्म ‘ वांछा- द ब्लैक डिजायर’ के स्क्रीनिंग के अवसर पर रानी रंगीली बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुई थी। मुम्बई की फिल्मी गतिविधियों में शामिल रहते हुए, अब रानी रंगीली बॉलीवुड में राजस्थान का परचम लहराना चाहती है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×