रामलला के जलाभिषेक में पाकिस्तान की इस नदी से आएगा पानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को 155 देशों की नदियों के जल से भगवान रामलला की मूर्ति का भव्य जलाभिषेक करेंगे. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में अयोध्या में भगवान राम के भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है.

उन्होंने बताया कि दुनिया भर के देशों से लाए गए जलकलश पर उन देशों के झंडे, उनके नाम और नदियों के नाम वाले स्टीकर लगे होंगे. इस कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत भी शिरकत करेंगे. राय के मुताबिक पाकिस्तान की नदियों का जल पहले पाकिस्तान के हिंदुओं ने दुबई भेजा और फिर दुबई से इसे दिल्ली लाया गया. अब इस जल को अयोध्या लाया जाएगा. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के अलावा सूरीनाम, चीन, यूक्रेन, रूस, कजाकिस्तान, कनाडा और तिब्बत समेत कई अन्य देशों की नदियों का जल भी भगवान रामलला के जलाभिषेक के लिए लाया जाएगा.

दूसरी ओर चंद्रपुर जिले में पैदा होने वाली सख्त और टिकाऊ सागौन की लकड़ी राम मंदिर में इस्तेमाल होगी. सागौन की लकड़ी का इस्तेमाल मंदिर के मेन गेट, अंदर के दरवाजे, गर्भगृह के एंट्री गेट को बनाने में किया जाएगा. इसके अलावा पूरे मंदिर परिसर में जहां भी लकड़ी की जरूरत होगी, वह यहीं से लाई जाएगी. राम मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2024 में लाखों भक्तों के लिए निर्धारित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×