वाराणसी में करंट से छटपटा रहा था बच्चा, बहादुर बुजुर्ग ने इस ट्रिक से बचा ली जान

‘जाको राखे साइयां मार सके न कोए’, ये कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है. मामला वाराणसी का है जहां एक मासूम की जिंदगी एक बुजुर्ग की समझदारी की वजह से बच गई. एक मासूम बिजली के खंभे में रोड पर पड़े पानी पर उतरे करंट की चपेट में आ गया था. तभी वहां से गुजर रहे बुजुर्ग ने लकड़ी के डंडे के सहारे उसे बचा लिया. इस घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह हुई बरसात से सड़कों पर जलभराव था. हबीबपुरा इलाके में भी रोड के किनारे पानी भरा था. तभी मोहल्ले का एक बच्चा पानी में खेल रहा था. उसके घर के पास लगे बिजली के पोल में करंट उतर गया. उसे करंट का झटका लगा और वो वहीं पानी में गिरकर चिल्लाने लगा और छटपटाने लगा.

 

बुजुर्ग की तारीफ कर रहे लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि मासूम का एक हाथ करंट की चपेट में आने की वजह से अकड़ गया था. इसी बीच उधर से गुजर रहे बुजुर्गों में से एक ने बच्चे को अपने गमछे के सहारे निकालने की जुगत लगाई लेकिन, झटका लगने से उन्हें पीछे हटना पड़ा. उनके साथी ने फौरन उन्हें लकड़ी का डंडा पकड़ाया और तब कहीं उसे पकड़कर मासूम पानी से बाहर निकल सका. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को खबर दी. इस मामले में किसकी लापरवाही है उसकी जांच हो रही है. वहीं बच्चे की हालत की बात करें तो उसे फौरन नजदीकी डॉक्टर के यहां ले जाया गया. बच्चे की हालत खतरे से बाहर है. अब लोग अब बुजुर्ग की सूझबूझ और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×