विधायक सुरेंद्र मैथानी ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात

कानपुर, गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लखनऊ जाकर  अरविन्द कुमार शर्मा नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,से लखनऊ में उनके कैंप कार्यालय में भेंट कर, कानपुर में, बहुत तेजी से बढ़ रहे, वायु प्रदूषण एवं भूगर्भ जल प्रदूषण तथा जहरीले पेयजल की आपूर्ति पर अविलम्ब अंकुश लगाने हेतु, ऐ.टू.जेड. कम्पनी द्वारा पनकी बाई पास पर बनाये गये कूड़े के डम्प स्थल को अन्य कहीं स्थानान्तरित,आबादी विहीन क्षेत्र में (आगे कुछ किलोमीटर बाईपास पर चलकर आबादी विहीन क्षेत्र है) उसमें किये जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने बताया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत, कानपुर महानगर के पनकी बाई-पास के किनारे,ऐ.टू.जेड. कम्पनी का कूड़ा डम्प  स्थल बनाया गया था और यहाँ पर पूरे महानगर का कूड़ा डम्प किया जाता है। जिसके कारण पनकी के भव सिंह में तथा सरायमीता गांव एवं जमुई गांव एवं बंधुवापुर गांव आदि सहित, आसपास का बहुत बड़े क्षेत्र के लाखों की आबादी,भीषण जहरीले वातावरण में, रहने को मजबूर है। आईआईटी, के वैज्ञानिकों की रिसर्च में भी पाया गया है कि लीचेट (कूड़ा सड़ने के बाद निकल रहा लिक्विड वेस्ट) के कारण आसपास इलाके का भूगर्भ जल लगातार भारी मात्रा में दूषित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती
Advertisement ×