विमान में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को बड़ा झटका, कंपनी ने नौकरी से किया Out

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. उसकी कंपनी ने उसे नौकरी से निलंबित कर दिया है. वह वेल्स फार्गो एंड कंपनी का कर्मचारी था. कंपनी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है. बेंगलुरु की वेल्स फार्गो एंड कंपनी ने नवंबर 2022 की घटना को लेकर जारी बयान में कहा, ‘वेल्स फार्गो अपने कर्मचारियों से पेशेवर और निजी तौर पर उच्च व्यवहार की उम्मीद करता है. यह आरोप हमें बहुत परेशान करने वाले लगे. इस शख्स को वेल्स फार्गो कंपनी से निलंबित कर दिया गया है. हम कानूनी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं.

पुलिस कर रही छापेमारी

बता दें कि आरोपी शंकर मिश्रा फरार चल रहा है. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की दो टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं, लेकिन शंकर गिरफ्तारी से बचने के लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है. दिल्ली पुलिस की टीमों ने महाराष्ट्र और बेंगलुरु में छापेमारी कर आरोपियों के परिजनों समेत कई लोगों से पूछताछ की है. एक सूत्र ने कहा, पुलिस टीमें मुंबई में उसके घर गई थीं, लेकिन वह वहां नहीं था. उन्हें सुराग मिल गए हैं और वे उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच, जांचकर्ताओं ने जांच में शामिल होने और उनके बयान दर्ज करने के लिए दो पायलटों और क्रू मेंबर्स को भी बुलाया है.

इन धाराओं में केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×