संशोधित घरेलू गैस मूल्य निर्धारण दिशानिर्देश मंजूर होने से उपभोक्ताओं को मिलेंगे कई लाभ: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा संशोधित घरेलू गैस मूल्य निर्धारण दिशानिर्देशों को मंजूरी दिए जाने से उपभोक्ताओं के लिए कई लाभ होंगे और यह इस क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक महत्वपूर्ण फैसला करते हुए बुधवार को संशोधित घरेलू गैस मूल्य निर्धारण दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी।

नए दिशानिर्देशों के तहत अब प्राकृतिक गैस की कीमत भारतीय कच्चे तेल के दाम के मासिक औसत का 10 प्रतिशत होगी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, संशोधित घरेलू गैस मूल्य निर्धारण से संबंधित मंत्रिमंडल के निर्णय से उपभोक्ताओं के लिए कई लाभ हैं। यह इस क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़ | ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका | फैजल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
Advertisement ×