हत्यारन मां! 11 साल के मासूम पर नहीं आई तरस, हत्या कर सीवर टैंक में छिपाई लाश

गाजियाबाद जिले के मोदी नगर इलाके में अपने 11 वर्षीय सौतेले बेटे की हत्या करने और उसके शव को घर के सीवर टैंक में छुपाने के आरोप में एक महिला को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया.

मोदी नगर क्षेत्र के अपर पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को सोमवार को शिकायत मिली थी कि शादाब (11) नामक लड़का रविवार से लापता है. मामले की तफ्तीश के दौरान शक होने पर पुलिस ने उसके घर की सघन तलाशी ली तो सीवर टैंक के अंदर से शादाब का शव बरामद किया गया.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की तो शादाब की सौतेली मां रेखा ने स्वीकार किया कि उसने अपनी सहेली पूनम की मदद से शादाब की हत्या की थी.

राय के मुताबिक, शादाब रविवार को जब खेल कर घर वापस लौटा था तब रेखा ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी और उसका शव घर में ही बने सीवर टैंक में फेंक दिया.

सूत्रों के अनुसार, रेखा शादाब के पिता राहुल सेन की दूसरी पत्नी थी और वह अपने सौतेले बेटे को पसंद नहीं करती थी. रेखा ने अपने पति राहुल और अन्य परिजन के सामने शादाब का अपहरण होने का दावा किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×