आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत, 12 झुलसे

जौनपुर। जिले के थाना खेतासराय क्षेत्र स्थित ग्राम पोराई कलां में शनिवार शाम तालाब की खुदाई कर रहे मजदूरों पर हल्की बारिश के दौरान आकशीय बिजली गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और 12 अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि झुलसे मजदूरों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया जहां से चार लोगों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर पाकर मौके पर क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव भी पहुँचे। उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेंद्र कुमार ने बताया कि खेतासराय थाना क्षेत्र के पोराई कलां गांव में अमृत सरोवर की खोदाई का काम चल रहा है जहां शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई।

उन्होंने कहा कि इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कुल 13 मजदूर चपेट में आ गए। कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसने के कारण पोराई खुर्द गांव निवासी दासी (60) की मौके पर ही मौत हो गई तथा घटना में झुलसे किरन (52), कन्हैया राजभर (56), अनीता (45) कमला (42), लीलावती (42), रेखा (42), कृपा (50), सुनीता (36), दुर्गावती (38), चंद्रजीत (40), सीता (53), चनरमा (60) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने किरन, सीता, कन्हैया और कमला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा निधि से चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'खान चाचा' को चाहिए CM की कुर्सी, अखिलेश जी दिल पर पत्थर रख कर दीजिए ऐलान... सपा चीफ-आजम की मुलाकात के बाद राजभर ने चढ़ाया सियासी पारा  | मॉडल श्रद्धा दुबे, ड्राइवर दानिश और बहन रश्मि दुबे को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज; जज ने बताया गंभीर अपराध ... CEC Gyanesh Kumar के कार्यकाल की हो जांच, Punjab Assembly में प्रस्ताव पास |      बिहार के सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, मकान का अगला हिस्सा गिरा, 8 लोगों की मौत .......... जॉर्डन से बड़ी खबर, चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग के बाद अफरा-तफरी, हमले में 7 लोगों की मौत | 'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम...', जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित स्लोगन के बाद बवाल, छात्र संघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट कर रहे आंदोलन
Advertisement ×