आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए UP Police की तैयारी, काउंटर टेरर के लिए NSG के साथ किया मॉक ड्रिल

लखनऊ। लॉ एंड ऑर्डर की दिशा में उल्लेखनीय काम करने वाली योगी सरकार प्रदेश में आतंकी घटनाओं को लेकर भी सजग है। इस तरह की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए समय-समय पर सीएम योगी के निर्देश पर यूपी पुलिस मॉक ड्रिल करती रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी यूपी पुलिस और एनएसजी की टीम ने इस तरह की घटनाओं पर अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए संयुक्त अभ्यास ‘गांडीव-5’को अंजाम दिया। यह संयुक्त अभ्यास गुरुवार को भी जारी रहेगा। अभ्यास के दौरान राज्य प्रशासन, यूपी पुलिस की विभिन्न इकाइयों और एनएसजी द्वारा संयुक्त रूप से काउंटर टेरर की मॉक ड्रिल्स की गई। ये मॉड ड्रिल्स लखनऊ के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर संपन्न हुई।

मॉक ड्रिल को लेकर स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने आम जनता के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की। इसमें उन्होंने लोगों से संयम रखने और विचलित न होने की अपील की। साथ ही किसी प्रकार की अफवाह न फैलाने और न ही अफवाहों पर ध्यान देने के लिए भी कहा। पुलिस प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल्स को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए जो भी दिशा निर्देश दिए जाएं, उनका अक्षरशः पालन किया जाना सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लगातार बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, भारी भूस्खलन के बाद बैटरी कार-हेलीकॉप्टर सेवा अगले आदेश तक बंद | ममता बनर्जी की रैली में अचानक मच गई भगदड़... ताबड़तोड़ फेंके गए अंडे, लगे चोर-चोर के नारे, दीदी बोलीं- पुलिस प्रशासन BJP कार्यकर्ता की तरह | यहां परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होते होते SIT रिपोर्ट भी लीक हो गई, अब जांच का क्या मतलब.., चंपत राय की चिट्ठी पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का तंज | घुसपैठ पर Amit Shah का बड़ा एक्शन! 9 जुलाई को Border Districts के SPs के साथ बनाएंगे नई रणनीति
Advertisement ×