ओम जन सेवा संस्थान द्वारा महारथी सम्मान समारोह रखा गया

कानपुर। ओम जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में महारथी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन जाजमऊ स्थित केडीए कॉलोनी में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शहर के प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। सम्मान में कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई डॉक्टर अवध दुबे समेत शहर के प्रमुख 54 समाजसेवियों को अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार तो अपना दायित्व निभाती है लेकिन जरूरतमंदों की सेवा करना यह काफी पुण्य का काम है उन्होंने समाजसेवियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि समाज के हित के लिए जो भी कार्य किया जाएगा उसकी मदद के लिए वह हमेशा आगे रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि जिस किसी जरूरतमंद को उनकी आवश्यकता महसूस हो वहां उनसे जाकर संपर्क कर सकते हैं उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि कोई भी जरूरतमंद निराश होकर नहीं लौटेगा। कार्यक्रम मैं प्रमुख रूप से संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष शिवदेवी अग्रहरि (सीमा) वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल कैलाश पांडे करनाल समीर कौशिक आदित्य राज अग्रहरि अन्य गुप्ता आकाश गुप्ता शैलेंद्र गुप्ता नमिता सिंह भावना श्रीवास्तव बिंदु सर्वोत्तम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×