कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का डेब्यू सिंगल ‘अलोन’ 9 फरवरी को जारी होगा

भूषण कुमार अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को म्यूजिक की दुनिया में लॉन्च करने वाले हैं। एक बैकअप सिंगर होने से लेकर एक रियलिटी शो में भाग लेने और लेजेंड्री लता मंगेशकर से तारीफ हासिल करने के बाद टी-सीरीज़ के साथ एक गाना लॉन्च करने तक, कपिल शर्मा ने वकाई काफी लंबा रास्ता तय किया है। कपिल शर्मा का डेब्यू सिंगल ‘अलोन’ टी-सीरीज की नवीनतम प्रस्तुति के रूप में संगीतप्रेमियों के लिए 9 फरवरी को जारी होगा। वैसे भी भूषण कुमार को नए प्रतिभाशाली कलाकारों का सही उपयोग करने के लिए जाना जाता है और वे उन कलाकारों को सही प्लेटफार्म प्रदान करते हैं, और इस बार उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि कपिल शर्मा को उनके आगामी सिंगल के लिए म्यूजिक स्पेस दिया है। ‘अलोन’ गुरु रंधावा द्वारा रचित और लिखित एक हार्ट ब्रेक सॉन्ग है, जिसे म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर गिफ्टी द्वारा निर्देशित किया गया है। गाने को मनाली की खूबसूरत लोकेशन में शूट किया गया है। इस गाने में कपिल शर्मा के साथ गुरु रंधावा और योगिता बिहानी भी नजर आएंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×