कानपुर नगर में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन

  • हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों में खोज, बचाव एवं राहत कार्यों का किया गया अभ्यास

कानपुर। 22 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद कानपुर नगर में आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने तथा आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को सायं 06:00 बजे व्यापक ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा महेन्द्र सिंह तंवर के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभ्यास में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

मॉकड्रिल का मुख्य आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, आजाद नगर परिसर में किया गया। अभ्यास का उद्देश्य संभावित हवाई हमले तथा अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा, खोज एवं बचाव तथा त्वरित राहत कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करना था।

अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ सिंह के समन्वय से आयोजित इस अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन विभाग, एनसीसी, नगर निगम, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, भारतीय सेना तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के विभिन्न प्रभागों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया।

मॉकड्रिल के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, मलबे में फंसे व्यक्तियों की खोज एवं बचाव, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत पहुंचाने की आधुनिक एवं व्यावहारिक विधियों का प्रदर्शन किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, तत्परता एवं कार्यक्षमता का भी परीक्षण किया गया।

उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा ममता रानी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी संबंधित विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपकर मॉकड्रिल को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। मॉकड्रिल के प्रभारी सहायक उपनियंत्रक विमलेश कुमार यादव ने आमजन से अपील की कि ऐसे अभ्यासों के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कानपुर नगर के चीफ वार्डेन राजीव सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन आशीष कुमार बाजपेई, सहायक उपनियंत्रक मुकेश कुमार, प्रभारी सहायक उपनियंत्रक प्रवीण वर्मा, स्टाफ अधिकारी योगेन्द्र कुमार मिश्रा, डिवीजनल वार्डेन धनंजय नारायण सिंह, डिवीजनल वार्डेन मो. कैफ खान सहित नगर के समस्त डिवीजनल वार्डेन एवं सीनियर वार्डेन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi से मिलने दिल्ली पहुंचे नेपाल के पीएम Balendra Shah, सीमा विवाद से लेकर बिजली तक होगी बात ............. सपा और Congress में भाजपा को रोकने की इच्छाशक्ति नहीं: Chandrashekhar Azad | उत्तर प्रदेश में Voter List पुनरीक्षण का दूसरा चरण 28-29 नवंबर को, 1.73 लाख केंद्रों पर बैठेंगे BLO .................... BJP के नारे पर Akhilesh Yadav का तंज, कहा- चुनाव चिह्न कमल मुरझा चुका है |      Chandrashekhar Azad का नया दाव, Samajwadi Party-Congress को 26 नवंबर की रैली में बुलाया ......... Kota Udaipur highway पर भीषण हादसा, खाटू श्यामजी से लौट रहे परिवार के 9 लोगों की मौत | UP में BJP सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, Akash Anand बोले- चुनाव में जनता हाथी से बराबर करेगी हिसाब .... Madhya Pradesh के बालाघाट के मेले में चाऊमीन खाना पड़ा भारी, 118 बच्चे समेत 130 लोग अस्पताल में भर्ती
Advertisement ×