क्या आप भी सीढ़ियां चढ़ते वक्त बुरी तरह हांफने लगते हैं? ऐसा करने से नहीं फूलेगी सांस

भागदौड़ और बिजी लाइफ में ज्यादातर लोग अपनी हेल्थ पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाते हैं. जिससे शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ता है. मौजूदा दौर में अनहेल्दी खाना और फिजिकल इनएक्टिविटी की वजह से लोग अंदर ही अंदर कमजोर होने लगे हैं. यही कारण है कि लोग सीढ़ियां चढ़ने की बजाय लिफ्ट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, क्योंकि दो-चार सीढ़ियां चढ़ते ही उनकी सांस फूलने लग जाती है और दिल की धड़कने भी बढ़ जाती है.

सीढ़ियां चढ़ने के वक्त क्यों फूलती हैं सांसें?

अक्सर ऐसा होता है कि कुछ ही सीढ़ियां चढ़ते ही हम हांफने लगते हैं, ये कोई सामान्य संकेत बिल्कुल नहीं है, इसके पीछे कई और कारण छिपे हो सकते हैं. सबसे बड़ी वजह शरीर में पोषक तत्वों और एनर्जी की कमी होना है. हालांकि कई बार न्यूट्रिएंट्स मिलने के बाद भी थोड़ी सी बॉडी एक्टिविटी करते ही लोग थक जाते हैं, जो अंदरूनी बीमारी का संकेत भी हो सकता है.इसके पीछे की वजह नींद न आना, मानसिक रोग और एनीमिया हो सकते हैं, जिनकी वजह से जल्दी थकावट होती है.

इन बातों का रखें खास ख्याल

-खुद के शरीर का वजन सामान्य से ज्यादा न होने दें.
-सोने और उठने का समय फिक्स करें.
-हर रोज पूरी नींद लें और दिन में सोने की आदत से बचें.
-हेल्दी डाइट लें और पोषक तत्वों युक्त आहार का ही सेवन करें.
-नियमित रूप से व्यायाम व एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है.

अगर परेशानी बरकरार रहे तो क्या करें?

इतना सब करने के बाद भी अगर जल्दी सांस फूलने जैसी परेशानी बरकरार रहती है तो फिर उसको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए. क्योंकि यह एक क्रोनिक फैटीग सिंड्रोम का भी संकेत हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद हमारे संपर्क में...', ओपी राजभर के बाद अब संजय निषाद का बड़ा दावा, सियासी हलचल तेज | महाराष्ट्र से बड़ी खबर, शिवसेना UBT के बागी 6 सांसदों को है जान का खतरा? मिली Y+ सुरक्षा | ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका, बागी TMC विधायक ऋतब्रत बनर्जी LoP बने रहेंगे, कलकत्ता HC ने नियुक्ति पर रोक हटाने से किया इनकार | NEET UG re-exam के परीक्षार्थियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, यूपी रोडवेज की बस के किराए में मिलेगी 50% छूट
Advertisement ×