खुद को पीएमओ का अधिकारी बताने वाले ठग पटेल पर घर हड़पने का मामला दर्ज

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक शीर्ष अधिकारी के रूप में खुद को पेश करने के लिए जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार गुजरात के कथित ठग किरण पटेल के खिलाफ अहमदाबाद पुलिस ने एक वरिष्ठ नागरिक के बंगले पर कब्जा करने की कोशिश करने के आरोप में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शहर के घोडासर इलाके के रहने वाले पटेल को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में श्रीनगर के एक पांच सितारा होटल से तब गिरफ्तार किया था, जब अधिकारियों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ था।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) चैतन्य मांडलिक ने बताया कि बुधवार को अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा ने कथित ठग के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 120-बी (आपराधिक साजिश) और 170 (एक लोक सेवक के रूप खुद को पेश करना) का मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि पटेल की पत्नी मालिनी पटेल का नाम प्राथमिकी में सह-आरोपी के रूप में दर्ज किया गया है।

मांडलिक ने कहा, “हमारी जानकारी के मुताबिक किरण पटेल के खिलाफ पूर्व में गुजरात के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी से संबंधित चार प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। चूंकि, वह न्यायिक हिरासत में हैं, इसलिए हम उसे ट्रांसफर वारंट के जरिये यहां लाने की कोशिश करेंगे।” नवीनतम प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पटेल ने “पीएमओ में प्रथम श्रेणी के अधिकारी” होने और राजनेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध होने के झूठे दावों के माध्यम से अपने मालिक का विश्वास जीतकर अहमदाबाद के एक रिहायशी इलाके में एक बंगले को हड़पने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×