चेहरे पर जमी गंदगी को दूर कर देती है ये एक चीज, चमक से खिल-खिला उठता है चेहरा

बेसन में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जोकि आपकी सेहत से लेकर स्किन के लिए बेहचरीन माने जाते हैं. बेसन का इस्तेमाल पुराने समय से ही स्किन केयर में किया जाता रहा है. बेसन की मदद से आपके चेहरे से डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है. ऐसे में आज हम आपके लिए बेसन की मदद से बने स्क्रब लेकर आए हैं. इस स्क्रब के इस्तेमाल से आपकी स्किन की  टैनिंग, झाइयां, पिंपल्स और एक्सट्रा ऑयल को हटाने में मदद मिलती है. इसके साथ ही इससे आपकी स्किन में नेचुरल निखार नजर आने लगता है, तो चलिए जानते हैं बेसन स्क्रब कैसे बनाएं….

बेसन स्क्रब बनाने की आवश्यक सामग्री-

बेसन 2 से 4 चम्मच
शहद 1 चम्मच
गुलाब जल 2 से 3 चम्मच

बेसन स्क्रब कैसे बनाएं? 

बेसन स्क्रब बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें.
फिर आप इसमें 2 से 4 चम्मच बेसन, 2 से 3 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच शहद डालें.
इसके बाद आप इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
अब आपका बेसन स्क्रब बनकर तैयार हो चुका है.

बेसन स्क्रब को आप अपने पूरे फेस पर अच्छे से लगाएं.
फिर आप हल्के हाथों से फेस की करीब 5 मिनट तक मसाज करें.
इसके बाद आप चेहरे को कॉटन बॉल या पानी की मदद से अच्छी तरह से साफ कर लें.
अच्छे रिजल्ट के लिए आप ऐसा हफ्ते में लगभग 2 बार कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×