जलाई गईं रामचरितमानस की प्रतियां, बागेश्वर सरकार ने हिन्दुओं से की ये कठोर अपील, बोले…

रामचरितमानस पर पूरे देश में विवाद छिड़ा हुआ है. कई जगहों से पवित्र रामचरितमानस की प्रतियां जलाने और फाड़ने की खबरों ने लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाया है. लगातार रामचरितमानस पर बयान दिए जा रहे हैं. सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी देकर नया बखेड़ा शुरू कर दिया है. अब बागेश्वर सरकार यानी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दुओं के पवित्र ग्रंथ पर छिड़े विवाद को लेकर अपना पक्ष रखा है.

रामचरितमानस पर छिड़े विवाद को लेकर उन्होंने बेबाकी से कहा कि यह सब बखेड़ा हिन्दुओं को आपस में लड़ाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हर एक हिन्दू जाग जाए. जिन लोगों ने रामचरितमानस  का अपमान किया है उनके बारे में खुद आपको सोचना होगा कि ऐसे लोगों से हाथ मिलाया जाए या नहीं.

रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने पर धीरेंद्र शास्त्री ने गुस्सा व्यक्त करते हुए इन घटनाओं को ‘अंतरराष्ट्रीय साजिश’ करार दिया. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत सनातन धर्म के खिलाफ साजिश है. इन साजिशों को नाकाम करने के लिए सभी सनातनियों को एकजुट होना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा, बदलाव नहीं, सैलाब आएगा, डासना जेल से घर पहुंचते ही आजम खान ने दिखाए अपने पुराने तेवर .. Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा | 'जब जुल्म और ज्यादती हद से बढ़ जाए, तो समझो हुक्मरानों का अंत आ गया', आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का सरकार पर तंज ... ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात |      दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान! ......... 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, Navdeep Singh Sangha ने थामा BJP का दामन | कहीं कट न जाए भारी चालान! सरकार ने बदल दिए प्रदूषण जांच के नियम, BS-4 और 10 साल से पुरानी BS-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट
Advertisement ×