जिलाधिकारी ने शहर के कई इलाकों में साफ सफाई को लेकर किया निरीक्षण

कानपुर, जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण  विशाख जी0 द्वारा कानपुर नगर के प्रवेश मार्गो के सौन्दर्यीकरण हेतु जाजमऊ पुरानी चुंगी से नई चुंगी एवं भौंती क्षेत्र से पनकी प्रवेश द्वार की ओर आने वाले क्षेत्रों का नगर आयुक्त, शिवशरणप्पा जी0एन0, एन0एच0ए0आई0, कानपुर स्मार्ट सिटी एवं प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भ्रमण किया गया। जाजमऊ पुरानी चुंगी से नई चुंगी की ओर आने वाले मार्ग की दोनों तरफ निर्मित दुकानों/मकानों/टेनरीज़/होटल्स/स्कूल/बैंक इत्यादि सभी भवनों को पूर्व निर्धारित पैटर्न के अनुसार समान रंग में रंग-रोगन कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।उक्त भवनों पर लगे हुये ग्रिल/गेट/नोटिस बोर्ड/डिस्प्ले बोर्ड इत्यादि को भी समरूपता की दृष्टिगत से एक रंग एवं एक साइज में बनाये जाने के निर्देश दिये गये! झांसी-इटावा मार्ग से कानपुर की ओर आने वाले प्रवेश मार्ग के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे के क्षेत्र जो सेल की बाउण्ड्रीवाल से लगा हुआ है उस क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग में चलने वाले यात्रियों के सुविधा हेतु विकसित किये जाने हेतु जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष द्वारा प्राधिकरण के अपर सचिव एवं मुख्य अभियन्ता को कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×