जुलूस प्रदर्शन के साथ साथ रूपम पांडे द्वारा स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार के लिए चिकित्सा निदेशक को सौंपा गया था ज्ञापन – ज्ञापन पर हुई

File Pic
उत्तर मध्य रेलवे के केन्द्रीय हास्पिटल मे उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के स.महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व मे प्रदर्शन और जुलूस के साथ दिनांक 03/06/2023 को चिकित्सा निदेशक को स. महामंत्री रूपम पाण्डेय द्वारा ज्ञापन दिया था उस ज्ञापन मे निम्नलिखित मुद्दो पर कार्रवाई की गई-
1- दवा वितरण प्रणाली मे सुधार किया गया पहले नर्मल काउंटर पर फिर छोटे स्टोर से फिर बची दवा बङे स्टोर से सभी जगह घण्टों की ला लगाकर दवा मिलती थी अब एक ही जगह सारी दवा मिल जाती है।
2 एच.एम.आई.एस. ऐप पर डाक्टर का लाईव क्यू स्टैटस नही दिखता था, अब दिखने लगा है जिससे मरीज़ो को यह पता चल जाता है कि कितना नम्बर डाक्टर देख चुके है और कितनी देर मे मरीज का नम्बर आने वाला है वो अपने घर-आफिस से समय पर आ जाते है।
3 एच.एम.आई.एस. ऐप पर डाक्टर का आन लाईन नम्बर बार कोड स्कैन करके लगाया जा सकता है।
4 विजिटिंग डाक्टर द्वारा पहले कम मरीजो को देखा जा रहा था अब सभी को देखा जाता है।
5 कुछ विजिटिंग डाक्टर द्वारा अपना पर्सनल क्लीनिक चलाने के लिये मरीजो की जांच ठीक से नही करते थे और उनसे यह कहते थे कि उनकी क्लीनिक पर आये तो ठीक जांच होगी इस पर सुधार कराया गया।
6 एक महिला डाक्टर द्वारा गर्भवती महिलाओ के साथ असभ्य व्यावहार और उनके दवा-जांच ठीक नही की जा रही थी इस मामले मे सुधार कराया गया।
7 विजिटिंग डाक्टर द्वारा जानबूझकर ऐसी दवा लिखी जाती थी की उनमे से बहुत सी दवाये रेलवे हास्पिटल उपलब्ध नही करा पाता था, और मरीजो को दवा नही मिल पाती थी उनसे विजिटिंग डाक्टर ये कहते थे कि ये दवा उनके पर्सनल क्लीनिक से खरीद ले जिससे उनको फायदा हो, संघ के दबाव मे सुधार किया गया और दवाये मिलने लगी है।
स.महामंत्री रूपम पाण्डेय ने बताया कि और ज्ञापन मे दी गई अन्य मांगो पर भी अतिशीघ्र कार्रवाई रेलवे हास्पिटल द्वारा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×