ताबड़तोड़ चोरियो की तफ्तीश में जुटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कानपुर। थाना किदवई नगर क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ चोरियो की तफ्तीश में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से किदवई नगर पुलिस ने गोंडा निवासी अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चले विगत कुछ दिन पूर्व चोरों ने संजय वन स्थित हथकरघा कनिष्ठ सहायक के घर चोरी कर लाखो की सेंध लगाई थी यही नही गौशाला में चोरों ने बीजेपी नेता के घर पर भी लाखो का माल पार कर दिया। जिसे देखते हुए पुलिस ने सक्रियता से सीसीटीवी फुटेज के साक्ष्य जुटाकर अब्दुल्ला को मुखबिर की मदद से संजय वन के पास बरगदिया तिराहा से गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो चोरी की कई घटनाओं को कुबूलते हुए अपना नाम गोंडा निवासी अब्दुल्ला बताया। उसने यह भी बताया कि घटना करने से पहले कपड़े बदलकर घटना को अंजाम देता था। घटना को अंजाम देने के बाद गोंडा वापस चला जाता था। फुटेज में कैद होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×