दिल्ली में युवती से दरिंदगी पर अब गृह मंत्रालय हरकत में, अमित शाह ने महिला अफसर को सौंपी जांच की कमान

दिल्ली के कंझावला में युवती से दरिंदगी के मामले में अब गृह मंत्रालय भी हरकत में आ गया है. पुलिस ने सोमवार को कहा कि कंझावला मौत मामले की आगे की जांच मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. इस बीच गृह मंत्री ने खुद इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच को आगे बढ़ाने के लिए महिला अफसर को कमान सौंपी है. गृह मंत्रालय ने स्पेशल सीपी शालिनी सिंह को जांच का नेतृत्व करने का आदेश दिया है. साथ ही जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपने को भी कहा है.

इससे पहले डॉ. सागर पी हुड्डा, स्पेशल सीपी (एल एंड ओ) जोन II ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडियाकर्मियों को बताया कि मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. मामले में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी कथित तौर पर एक कार से टकराने और घसीटने के बाद मौत हो गई थी. युवती कार से कई किलोमीटर तक घसिटती चली गई और उसकी मौत हो गई.

मामले पर बोलते हुए, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने कहा कि वे ऐसी घटनाओं को दोहराने से रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करके एक उदाहरण पेश करेंगे.

क्या है कंझावला मामला?

फुटेज में यह भी दावा किया गया था कि पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. लेकिन पुलिस ने इसे एक दुर्घटना बताया है. मामले में दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने भी पुलिस को नोटिस जारी किया है. पुलिस के अनुसार कंझावला थाने (रोहिणी जिला) में तड़के 3.24 बजे सूचना मिली कि कुतुबगढ़ इलाके की ओर जा रही एक कार से एक शव बंधा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×