पत्नी और साली ने गिराकर लाठी-डंडों से पीटा, बस एक गलती भारी पड़ गई..वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो महिलाएं एक युवक को लाठी-डंडों से पीटती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान युवक जमीन पर पड़ा हुआ है और उसके ऊपर लाठी-डंडों की बरसात हो रही है. ये युवक और कोई नहीं बल्कि उन्हीं महिलाओं में से एक का पति है जबकि दूसरी महिला उस युवक की साली है. युवक को इतना पीटा गया कि उसकी हालत खराब हो गई. यह सब पूरा मामला पैसों के चलते हुआ. पति ने अपनी पत्नी से सिर्फ पैसों का हिसाब मांग लिया था.

यह घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस युवक का नाम शिव कुमार है और उसकी पत्नी का नाम सुशीला है. वे कानपुर देहात के अकबरपुर इलाके के रहने वाले हैं. सुशीला ने अपनी बहन के साथ मिलकर शिव कुमार को पीटा है. इस दौरान उसने अपने पति के हाथ पैर भी बांध रखे थे. हुआ यह कि शिवकुमार इन दिनों बनारस से अपने घर आया हुआ था. वह बनारस में ठेला लगाकर पैसे कमाता है और वहीं से पैसे अपनी पत्नी को भेजता रहता है.

जब हाल ही में वह गांव पहुंचा तो किसी ने बताया कि उसकी पत्नी ने कुछ गेहूं बेच दिए हैं. फिर उसने पत्नी सुशीला से पैसों का हिसाब और गेहूं बेचने का कारण पूछा तो पत्नी को गुस्सा आ गया. वह झगड़ा करने लगी और बात आगे बढ़ गई. इस समय घर में सुशीला की बहन भी आई हुई थी. दोनों ने पहले शिवकुमार के हाथ पैर बांध दिए और फिर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई लगा दी. इस दौरान शिवकुमार जमीन पर पड़ा रहा और जोर-जोर से चिल्लाता रहा, लेकिन दोनों ने तबीयत से पिटाई की.

वहीं इस मामले को देखने के लिए आस-पास के पड़ोसी भी जमा हो गए. उन्हीं में से किसी ने इस पिटाई का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया. बताया गया कि पिटने के बाद शिव कुमार पास के ही अकबरपुर पुलिस थाने में पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. थाने के कोतवाल सतीश सिंह ने मीडिया को बताया कि बाढ़ापुर के शिव कुमार ने तहरीर दी है, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×