पुलिस की नाकामी से इटावा में न हो जाये “देवरिया नरसंहार” पार्ट 2

कानपुर : प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों को लेकर देवरिया, सुल्तानपुर, कौशाबी और कानपुर देहात में दोहरे हत्याकांड की घटनाओं के बाद भी इटावा पुलिस जमीन सम्बंधित विवाद में दबंगई के शिकार पीड़ित को न्याय नही दिला पा रही है। पीड़ित को न्याय की गुहार लगाने 200 किलोमीटर दूर कानपुर में एडीजी ज़ोन के यहाँ तक आना पड़ रहा है। ताजा मामला इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरलोकपुर निवासी आमोद कुमार दुबे का है जिन्होंने कानपुर एडीजी ज़ोन आलोक सिंह से अपने पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई जिसपर एडीजी द्वारा इटावा पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरलोकपुर निवासी किसान आमोद कुमार दुबे ने बताया कि उनकी ग्राम बरलोकपुर में पुस्तैनी खेतिहर भूमि है। आरोप है कि दबंग प्रधान विशुन लाल कठेरिया और इसके गुर्गे बृजेंद्र जाटव, विपिन जाटव, कृष्ण कठेरिया, विरल दुबे और रूपेश कुमार दुबे की नीयत उनकी जमीन पर खराब है और ये सभी अपनी दबंगई और राजनैतिक रसूख़ के दम पर भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहते है। इन लोगों ने 29 सितम्बर की रात को उनके पुत्र यशवंत दुबे तथा नाती दीपक कुमार पर जानलेवा हमला किया था जिससे उनके पुत्र यशवंत दुबे गम्भीर रूप घायल हो गया था,जिसे पुलिस ने बसरेहर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था जहाँ गम्भीर हालत होने के कारण उसे जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया था जिसके बाद पीड़ित ने थाना चौबिया में प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला और धमकी जैसी गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमे से अभी तक एक आरोपी रूपेश कुमार दुबे की गिरफ्तारी हुई है जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे है। पीड़ित का आरोप है दबंग प्रधान और उसके गुर्गे खुलेआम “देवरिया नरसंहार” की तरह उसके पूरे परिवार के नरसंहार करने की धमकी देते हुए घूम रहे है जिसकी जानकारी देने के बावजूद पुलिस प्रधान और उसके साथियों को गिरफ्तार नही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×