फूहड़ रील्स और शार्ट विडियोज बनाने में फंसी आधी आबादी ..!

पंकज कुमार मिश्रा शिक्षक एवं पत्रकार केराकत जौनपुर
रील्स और शार्ट विडियोज ने यूट्यूब इंस्टा और ट्विटर पर खूब धूम मचाई है पर क्या आप जानते है ये शार्ट विडियोज बनाने वाली 90प्रतिशत महिलाएं और लड़कियां सभ्य सुशिक्षित घरों से आती है । इनके रील्स और विडियोज देख कर लगता है की सोशल मीडिया ने अश्लीलता कि हद पर कर दी है । पैसा और फैशन ने समाज की विचारधारा बदल कर रख दी है । व्यक्तिगत तौर पर जिस सभ्य समाज की परिकल्पना हमने की थी आज वही समाज उल्टी दिशा की तरफ अग्रसर है । उदाहरण के तौर पर कई अच्छे और सभ्य खानदान की बहू बेटियां इंस्टा पर फेमस होने के चक्कर में भौड़ा प्रदर्शन कर रही । भोजपुरी गानों पर रील बनाकर खुद को मॉडर्न दिखाने और प्रसिद्धि पाने के चक्कर में अपने परिवार और मां बाप की इज्जत को उछाल रही । मैने तो कई संस्कारी बहुओं को भोजपुरी अश्लील गानों पर थिरकते देखा और उनसे बात करिए तो लगता है परम ऋषि मुनियों के खानदान से है पर जब बात मॉडर्न लाइफ की आती है तो सारे सुविचार और संस्कार धरे के धरे रह जाते है ।आजकल समाज का फोकस बस कुछ अंगों के प्रदर्शन तक ही सीमित होकर रह गया है ।  लड़कियाँ अपना अमुक अंग , लड़के अपना अमुक अंग प्रदर्शित करने में ही अपना विजय समझ रहे हैं । पहले के समय में बुद्धि और परिश्रम से धन कमाया जाता था।आज कलियुग में बस उस एक अमुक अंग का होना ही आपको धनवान और यश दिला देगा । आज रिल्स शॉर्ट्स इत्यादि में इतनी अभद्रता और अश्लीलता भरी है कि उसकी देखा देखी सभी की दुनियाँ उन्हीं अंगों के इर्द गिर्द ही सिमटती नज़र आ रही है ।
               यह हो क्या रहा है । और यब सब इतना साधारण हो चुका है कि मुझे लगता है जल्दी ही शॉर्ट्स और रील्स की जगह प्रसिद्धि  के लिए यही संस्कारी बहु बेटियां पोर्न बनाने लगेंगी । तब सभी लड़के लड़की सड़कों पर गली नुक्कड़ पर दिखने लगेंगे और फिर यह भी हमें साधारण लगेगा ।क्योंकि मन मस्तिष्क धीरे धीरे इन सब चीजों का अभ्यस्त होता जाता है , सब कुछ साधारण लगने लगता है । जो पिता और  भाई एक समय अपनी बहन को स्लीवलेस पहन लेने पर गुस्से से देखता था , वही आज अपनी बेटियों को वेश्या बनाकर सड़कों पर घुमाते हुए देखे जा रहा हैं और बेटियां और बहु इतनी चालाक की या तो उन्हे सोशल मीडिया पर ब्लॉक करके ये कर रही या कुछ बेशर्मी से  । उनको लगता ही नहीं कि हमारी बेटी असभ्य कपड़े पहनी है क्योंकि धीरे धीरे अभ्यास पड़ जाता है और सब साधारण लगने लगता है ।  समझ नहीं आता क्या हो रहा है समाज को छोटे छोटे लड़के अपने उस अंग को दिखाते हुए , उसी से सम्बंधित बात करते हुए रील और  शॉर्ट्स बना रहे हैं । छोटी छोटी लड़कियाँ वेश्याओं की भाँति बात करते हुए ,अंग दिखाते हुए , अश्लील इशारे और हरकतें करती हुई रील और शॉर्ट्स बना रही हैं । घोर आश्चर्य होता है कि इनके माँ बाप भाई बहन चाचा मामा दादा दादी क्या सब मर गए हैं जो इन्हें टोकते नहीं यह सब करते हुए ?इतनी भ्रष्टता ।  कुछ भी बोलने पर होता है कि गंदगी तुम्हारी आँखों मे है ।यह ऐसे ही है जैसे किसी को विष्ठा खिलाओ और उससे कहते जाओ जो स्वाद है वह तुम्हारी जीभ के कारण है , जो दुर्गंध आ रही है वह तुम्हारी नाक के कारण है ।  ऐसा समाज ही एक भ्रष्ट समाज पैदा करता है जिनमें लड़के बलात्कारी और लड़कियाँ वेश्या निकलती हैं । यही छोटे लड़के जब बड़े हो जायेंगे तो जगह जगह बलात्कार करते घूमेंगे और यही जब छोटी लड़कियाँ बड़ी हो जायेंगी तो वेश्या बनकर हर जगह घूमेंगी और पॉलिथीन में इनके गिराए गए भ्रूण कुत्ते नोंच रहे  होंगे , इन्हीं लोगों के कारण कुत्तों को दावत मिलेगी रोज रोज । हम क्यों नहीं समझ रहे हैं । अभी अच्छा लग रहा है लेकिन आने वाले समय में यही लड़के लड़की भ्रष्ट समाज , वर्णसंकर और सत्वहीन  वामपंथी कुकर्मियों को जन्म देंगे ।  हर जगह अशांति व्याप्त होगी । अरे इतना बदल गया यह समाज मात्र 5 वर्षों के अंदर कि वह छोटे बच्चे बच्चियाँ जिनको देखकर प्रेम और ममत्व उमड़ता है , वह अश्लीलता का मुकुट पहनकर हर जगह घूमेंगे ! ओह्ह ईश्वर ! और मैं यह पूरे उत्तरदायित्व के साथ कहता हूँ कि ये छोटे बच्चे लड़के लड़कियाँ इसके जिम्मेदार नहीं हैं , उन्हें इसका परिणाम नहीं पता है , इसके पूर्णरुपेण से जिम्मेदार इनके वयः भ्रष्ट माता पिता और पति हैं जो पशुवत धन कमाने में व्यस्त हैं और जिनके पापमय संभोग से इन संतानों ने जन्म लिया है ।  वह कोख भी पूर्ण पापमय है जिन्होंने इन संतानों को जन्म दिया है ।  आप लोगों से भी निवेदन है कि ऐसी रील या शॉर्ट्स को देखकर त्वरित रूप से विरोध करें वरना वह समय दूर नहीं जब आपके ही बच्चे  आपकी आँखों के सामने बलात्कार और वेश्यागिरी करेंगे और आपसे देखकर ताली बजाने को कहेंगे ।  यह कोई साधारण बात नहीं है , धीरे धीरे उँगली पकड़ते पकड़ते कब गले तक हाथ पहुँच जाए , आपको पता नहीं लगेगा । इन सबके प्रति नकरत्मकता बढ़ता ही चला जायेगा और अश्लीलता परिवार में आ जाएंगी । इसलिए इस  लेवल को इतना मत बढाईये जिससे आपका , इस समाज का , इस राष्ट्र का और आने  वाले भविष्य का विनाश हो । आज इसी मॉडर्न और पैसा कमाने की प्रवृत्ति के कारण सभी लड़कियाँ नंगी घूमती हैं और उनको कोई कुछ नहीं बोल सकता । अब कोई ये मत कहना कि गंदगी देखने वाले की आँख में होती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×