बड़े चाव से खाते हैं सड़क के किनारे मोमोज? तो जान लें इसके खतरे

मोमोज आज के दौर में खासतौर पर युवाओं का सबसे पॉपुलर फास्ट फूड बन चुका है. हर इलाके में आपको मोमोज बिकते हुए दिख जाएंगे. लेकिन क्या आप जानते है कि ये सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं. बल्कि इनका ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए आज हमको बता रहे है कि मोमोज के सेवन से किस तरह हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है.

सेहत से खिलवाड़ है मोमोज का सेवन

आपको पता होगा कि मोमोज मैदे से बनाए जाते है, और मैदे में एजोडीकार्बोनामाइड, बेंजोइल पेरोक्साइड जैसे तत्व मिलाए जाते हैं.

शरीर को होगा तगड़ा नुकसान

मोमोज को सॉफ्ट बनाएं रखने के लिए इसमे एलोक्सन नाम का तत्व भी मिलाया जाता है, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है. दरअसल मोमोज को बनाने के लिए मैदे में जो तत्व मिलाए जाते है वह सेहत के लिए सही नहीं होते है. ये तत्व शरीर के पैंक्रियाज को नुकसान पहुंचा सकते है. इसके अलावा यह डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा देते है.

नॉनवेज मोमोज से खतरा

आपको पता होगा कि मोमोज वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह के बनाए जाते हैं. नॉनवेज मोमोज को बनाने के लिए चिकन मांस का इस्तेमाल होता है, जिसकी क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं होती. खराब चिकन मीट की क्वालिटी की किसी को भी बीमार कर सकती है.

मोमोज की लाल चटनी भी नुकासानदेह

लोग मोमोज के साथ-साथ उसकी साथ दी जाने वाली लाल चटनी के भी बहुत दीवाने बेहद दीवाने होते है, जो बहुत ज्यादा तीखी होती है. अत्यधिक तीखा खाने से आप बवासीर या पेट की समस्या के भी शिकार हो सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×